सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 सितंबर 2025/sns/- सेवा पखवाड़ा में समाज कल्याण विभाग और आयुष द्वारा 10वा आयुर्वेद दिवस तथा नशा मुक्त मैराथन रैली का आयोजन सारंगढ़ कलेक्ट्रेट से भारतमाता चौक तक किया गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में डॉ यशवंत स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष एवं विनय तिवारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (2017) को आकार देने, सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से आयुर्वेद में विश्वास बढ़ाने “रोग से आरोग्यता” की अवधारणा को सशक्त बनाने तथा आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य पटल पर स्थापित करने जैसे लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु जिला मुख्यालय पर ही औषधि पौधे के महत्व को उजागर करने के लिए “एक पौधा अपनाए” अभियान के तहत डॉ वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर द्वारा रक्त चंदन, श्वेत चंदन तथा लौंग पौधे का रोपण किया गया। साथ ही आयुर्वेद को जीवन में अपनाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाया गया एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि हेतु औषधि काढ़ा का वितरण किया गया। आयुष संस्थाओं में स्थानीय स्तर पर आम जन के लिए निःशुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आयुष विभाग समाज कल्याण विभाग शिक्षा एवं खेल विभाग स्काउट गाइड तथा छात्र छात्रों की सक्रिय सहभागिता रही।
संबंधित खबरें
धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ का किया गया भौतिक सत्यापन
राजनांदगांव, 06 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा […]
छत्तीसगढ़ बहुत ही सुघ्घर, बढ़िया, सुव्यवस्थित राज्य है स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का गंज मंडी परिसर में भव्य आयोजन स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
दुर्ग, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2025 का आज भव्य आयोजन गंज मंडी परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर पूरे परिसर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोककला और उत्सव की झलक देखने को मिली।संगीतमय संध्या में प्रसिद्ध […]
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की हुई नियुक्ति, कलेक्टर और एसपी ने किया प्रदाय किया नियुक्ति पत्र
अम्बिकापुर, 20 अगस्त 2025/sns/- जिले के विभिन्न स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इस अवसर चयनित शिक्षकों को कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर दिनेश झा ने बताया कि जिले के कुल […]

