छत्तीसगढ़

डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति


बिलासपुर, 23 सितम्बर 2025/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।
डीईओ ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चांटीडीह में में शिक्षक पद पर कार्यरत स्व. श्रीमती राधिका पाण्डेय के परिवार से उनके पुत्र श्री नीरज कुमार पाण्डेय, शासकीय प्राथमिक शाला दुर्गडीह में सहायक शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. श्री मुन्ना लाल कौशिक के पुत्र श्री संजीव कुमार एवं कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तखतपुर में कार्यरत सहायक ग्रेड 3 स्व. श्री ओमप्रकाश साहू के परिवार से उनके पुत्र श्री यश साहू ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *