कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कवर्धा, कचहरीपारा कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, पोडी, चिल्फी एवं पिपरिया के लिए विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदन का विवरण सूची जारी कर दावा आपत्ति मंगाया गया था। दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत मेरिट सूची जारी किया जा रहा है। मेरिट सूची 1 अनुपात 10 (मेरिट सूची के स.क्र 01 से 10 तक) में अभ्यथियों का समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजो का सत्यापन किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि एवं समय पर दस्तावेज सत्यापन पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय सिंग्नल चौक कवर्धा में प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सत्यापन के लिए उपस्थित होने कहा है। निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित अभ्यर्थी के अनुपस्थित रहने पर पुनः दस्तावेज सत्यापन पर विचार नही किया जाएगा।
संबंधित खबरें
युक्तियुक्तकरण के अनुमोदन उपरांत मतदान केन्द्रों की सूची जारी
राजनांदगांव, 15 अक्टूबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव जिला अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण हेतु प्रेषित प्रस्ताव पर सहमति एवं स्वीकृति मिलने के बाद उपाबंध 6 में मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया गया है। राजनांदगांव जिले अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव, विधानसभा […]
द्विभाषी ऑनलाइन डैश बोर्ड के विकास हेतु जिला पंचायत सरगुजा ने आमंत्रित की अभिरुचि अभिव्यक्ति
अंबिकापुर, 12 फरवरी 2026/sns/- जिला पंचायत सरगुजा द्वारा ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेज़ी) ऑनलाइन डैशबोर्ड के डिज़ाइन, विकास, होस्टिंग एवं अनुरक्षण के लिए योग्य एजेंसियों से अभिरुचि अभिव्यक्ति (EoI) आमंत्रित की गई है। […]
सुकमा जिले में कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही
सुकमा, 31 जुलाई 2025/sns/- सुकमा कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार टीएल बैठक में समीक्षा के दौरान शाला त्यागी अप्रवेशी बच्चों को प्रवेश दिलाने में कोताही बरतने वाले संकुल समन्वयकों को नोटिस जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में संकुल समन्वयकों के कोताही बरतने वाले सभी संकुल समन्वयकों को नोटिस जारी […]

