अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग ने बताया कि संभाग स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 11 सितम्बर 2025 में लिए गए निर्णय के आधार पर जी.एन.एम. प्रशिक्षण या बी.एस.सी. (नर्सिंग) या पोस्ट बी.एस.सी. (नर्सिंग) या सिस्टर ट्यूटर पाठ्यक्रम उत्तीर्ण ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ता महिला से स्टॉफ परिचारिका (स्टाफ नर्स) के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की 01 अप्रैल 2025 की स्थिति दर्शाने वाली अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन व अनंतिम प्रतिक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.in में अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित सेवा संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों की सूची पर दर्शित किसी बिन्दु पर जानकारी दर्ज होने से छूट गया हो अथवा गलत जानकारी दर्ज हो गया हो, यदि कोई विसंगतियों ही या किसी कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छूट गया हो, तो ऐसी स्थिति में दर्ज विसंगतियों के सुधार या सूची में दर्ज होने से छूटे नाम को जोड़ने हेतु स्व-प्रमाण एवं स्वयं स्पष्ट कम्प्यूटराईज्ड आवेदन/अभ्यावेदन सूची प्रकाशन की तिथि से 07 कार्यालयीन दिवस के अन्दर उचित माध्यम से अंतिम अवसर प्रदान करते हुये सबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दावा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत की जा सकती है।


