अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग ने बताया कि एम.पी.एच.डब्ल्यू (पुरुष/महिला) ड्रेसर वर्ग-एक की दिनांक 01 अप्रैल 2025 की स्थिति दर्शाने वाली अंतिम वरिष्ठता सूची/अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिसका जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in में अवलोकन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सूची में यदि सबंधित कर्मचारियों के संबंध में दर्ज प्रविष्टयों में कोई विसंगति या किसी कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छूट गया है।तो ऐसी स्थिति में छूटे हुये नामों को जोड़ने एवं त्रुटि सुधार हेतु प्रमाणित दस्तावेज के साथ 18 सितम्बर 2025 तक की अवधि व तिथि में आवेदन/आपत्तिकर्ता द्वारा दावा आपत्ति प्रमाणीकृत मयदस्तावेजों सहित संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के उपरांत प्राप्त हुए दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा एवं अंतिम चयन/प्रतिक्षा सूची का प्रकाशन कर पदोन्नति की आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। यदि कोई कर्मचारी पदोन्नति से वंचित होता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व खण्ड चिकित्सा अधिकारी की होगी।

