छत्तीसगढ़

यूपीएससी फ्री कोचिंग

राजीव युवा उत्थान योजना की मेरिट सूची जारी

सुकमा, 16 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की श्राजीव युवा उत्थान योजना 2019श् के तहत नई दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करने का सपना देख रहे प्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विभाग द्वारा सत्र 2025-26 हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में शामिल अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया है।
वेबसाइट पर उपलब्ध है वर्गवार सूची बता दें कि योजना के भाग  (A) के अंतर्गत सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं में प्रवेश हेतु बीते 28 दिसंबर 2025 को चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम और मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की वर्गवार सूची और सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।
इंद्रावती भवन में होगा सत्यापन
सत्यापन की प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित मुख्यालय श्इंद्रावती भवनश् के तृतीय तल पर स्थित मीटिंग हॉल क्रमांक-04 में संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे योजना की कंडिका-01 में उल्लेखित सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों(Original Documents) के साथ निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
देरी करने पर नहीं मिलेगा मौका विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय और तिथि के पश्चात उपस्थित हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *