सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 सितम्बर 2025/sns/- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को सारंगढ़ जिला मुख्यालय में सुबह 7 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पखवाड़ा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक संचालित होगा। इसी प्रकार जनसंपर्क विभाग द्वारा आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा तथा विकसित भारत: मोदी जी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी और नगरीय निकायों में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 का आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 24 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर में
बीजापुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- निजी क्षेत्र के संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों को सूचित किया जाता है कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 1300 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसमें अमेजाॅन, फ्लिपकार्ट, टाटा, महिन्द्रा, लाॅजिस्टिक आदि के वेयर […]
आवास के सपने को साकार करने की मुहिम
बीजापुर, 14 जुलाई 2025/sns/- सीईओ जिला पंचायत बीजापुर के निर्देशानुसार जनपद पंचायत भैरमगढ़ के ग्राम पंचायत फुलगुट्टा में वित्तीय वर्ष 24-25 में स्वीकृत 116 आवास के हितग्राहियों का बैठक रखा गया। सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री मनीष सोनवानी के द्वारा आवास के महत्व को समझाते हुए पक्के आवास का सामाजिक महत्व पर विस्तृत ढंग से […]
आंगनबाड़ी कार्य कर्ता हेतु रजिस्टर्ड डाक से 23 जुलाई तक भटगांव में आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग के भटगांव परियोजना अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 23 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना भटगांव पिन 493222 के पता में रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट से […]



