सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 सितंबर 2025/sns/- दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी फटाका दुकान लगाना चाहते है उनके लिए अस्थायी फटाका अनुज्ञप्ति (लायसेंस) हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने 28 सितम्बर 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया है। विस्फोटक नियम 2008 का पालन किये जाने की शर्त पर, इच्छुक व्यक्ति ऑनलाईन आवेदन लोक सेवा केन्द्रों, अन्य ऑनलाईन माध्यमों से साईट मैप (शहरी क्षेत्र हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा चयनित स्थल का प्रमाणित नक्शा, ग्रामीण क्षेत्र में दुकान हेतु तहसीलदार अथवा (सरपंच एवं पटवारी दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त नक्शा), आधार कार्ड, स्वच्छ पासपोर्ट साईज कलर फोटो, पेन कार्ड, फायर किट क्रय की रसीद एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित अवधि के पश्चात् ऑनलाईन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
संबंधित खबरें
डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 हेतु प्रशिक्षण 12 नवम्बर को
बलौदाबाजार, 6 नवम्बर 2025/sns/-भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पेंशनरों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के क्रियान्वयन हेतु 12 नवम्बर 2025 को 11 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष […]
अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ने और हमारे अमूल्य विरासत को संजोने का महान संकल्प है चक्रधर समारोह: राज्यपाल श्री डेका
अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ने और हमारे अमूल्य विरासत को संजोने का महान संकल्प है चक्रधर समारोह: राज्यपाल श्री डेका राज्यपाल ने 40वें चक्रधर समारोह का किया भव्य शुभारंभ विघ्नहर्ता की आराधना के साथ आस्था, संस्कृति, साहित्य और कला के अद्भुत संगम की 10 दिवसीय यात्रा का शानदार आगाज शास्त्रीय संगीत के गायन वादन […]
धान खरीदी में पारदर्शिता और सुगमता से किसानों में उत्साहऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी बड़ी सहूलियत किसानों को धान बेचना हुआ आसान रायगढ़ जिले में 105 उपार्जन केंद्रों में हो रही समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदीसुगम एवं पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित
रायगढ़, 8 दिसम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहा है। शासन के स्पष्ट निर्देशों तथा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में धान उपार्जन व्यवस्था को किसान हितैषी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिसका […]

