जांजगीर-चांपा, 18सितम्बर 2025/sns/- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राज्य सलाहकार एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर) श्रीमती मोनिका सिंह ने जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत खोखरा, मुनुन्द, भडेसर, कुटरा एवं कुथूर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्वच्छाग्राहियों से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन, गीले एवं सूखे कचरे के पृथकीकरण के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग दिया जाए और इस कार्य को दैनिक आदत का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने यूज़र चार्जेस एवं प्रोत्साहन राशि पर भी चर्चा की और स्वच्छाग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनके नियमित उपयोग एवं रखरखाव पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही संघ के अध्यक्ष, सचिव, स्व-सहायता समूह की दीदियां, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी केद्रों में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान का हो रहा है आयोजन
रायगढ़, 4 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केदो में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य हर मां को अपनी इच्छा अनुसार स्तनपान कराने के लिए सही सहायता और जानकारी मिले इसके लिए गुणवत्ता पूर्वक स्तनपान परामर्श […]
दिल्ली में निशुल्क यूपीएससी कोचिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 और 28 जनवरी को
जगदलपुर, 20 जनवरी 2026/SNS/- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी युवा उत्थान योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु नई दिल्ली भेजे जाने वाले अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया अब अपने अगले चरण में पहुंच गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने 28 दिसंबर 2025 को […]
नि:शुल्क कोचिंग के लिए 12 अक्टूबर को लिया जाएगा इंट्रेस एग्जाम
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा दीपावली के आसपास निशुल्क कोचिंग संचालित किया जाएगा, जिसके लिए इच्छुक युवाओं से 12 अक्टूबर रविवार को सुबह 9 से 10 तक आवेदन पत्र जमा लिया जाएगा और 10 से 12 बजे के बीच इंट्रेंस परीक्षा ली जाएगी। […]

