अम्बिकापुर, 10 सितम्बर 2025/sns/- उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. (सर्व) जिला-सरगुजा के आमसभा का आयोजन 22 सितम्बर 2025 से 28 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान एजेण्डानुसार वार्षिक वित्तीय पत्रक, अंकेक्षण प्रतिवेदन पर विचार, अंकेक्षण आपत्तियों का निराकरण, समिति के लिए वार्षिक बजट बनाने, समिति के विकास की कार्ययोजना, समिति के कालातीत किसानों की सूची का वाचन, कालातीतत ऋणों की वसूली की कार्ययोजना बनाने एवं ऋणों पर वैधानिक/वसूली की कार्यवाही का अनुमोदन करना। कालातीत किसानों से राशि वसूली के लिए अधिनियम की धारा 84 के तहत प्रकरण तैयार करवाना। समिति को हुए घाटे के लिए उत्तरदायित्व का निर्धारण करना एवं घाटे की प्रतिपूर्ति हेतु कार्ययोजना बनाना। नियम 26 के अनुसार दो या दो से अधिक समिति के सदस्य वाले किसानों को किसी एक समिति का सदस्य बने रहने के लिए प्रारूप ’च’ में घोषणा पत्र भरवाना। वर्ष में नवीन बने सदस्यों की सूची का अनुमोदन करना, समिति द्वारा किये जा रहे नवाचार से सभी सदस्यों को अवगत कराना सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
संबंधित खबरें
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26आज कुल 18 प्रकरणों में 75 लाख 86 हजार 320 रूपए मूल्य के 2447.20 क्विंटल (6118 बोरा) अवैध धान एवं 4 वाहन जप्त
राजनांदगांव, 27 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए […]
सेमरकोना में संवाद एवं जनजागरूकता रैली आयोजित
मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025/sns/-प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2024-25 के अप्रारंभ एवं प्रगतिरत आवासों को समय पर पूर्ण करने हेतु जनपद पंचायत मुंगेली द्वारा आज ग्राम पंचायत सेमरकोना में संवाद सह जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राकेश साहू सहित कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी […]
धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं से किसानों के लिए धान विक्रय करना हुआ आसान धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट हुए किसान
अम्बिकापुर, 06 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा और हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। पारदर्शी व्यवस्था और आसान प्रक्रियाओं ने किसानों का धान विक्रय अब और अधिक सुगम, सरल और सुविधाजनक बना दिया है।अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुडेसा के रहने किसान श्री मीना […]

