अम्बिकापुर, 10 सितम्बर 2025/sns/- उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. (सर्व) जिला-सरगुजा के आमसभा का आयोजन 22 सितम्बर 2025 से 28 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान एजेण्डानुसार वार्षिक वित्तीय पत्रक, अंकेक्षण प्रतिवेदन पर विचार, अंकेक्षण आपत्तियों का निराकरण, समिति के लिए वार्षिक बजट बनाने, समिति के विकास की कार्ययोजना, समिति के कालातीत किसानों की सूची का वाचन, कालातीतत ऋणों की वसूली की कार्ययोजना बनाने एवं ऋणों पर वैधानिक/वसूली की कार्यवाही का अनुमोदन करना। कालातीत किसानों से राशि वसूली के लिए अधिनियम की धारा 84 के तहत प्रकरण तैयार करवाना। समिति को हुए घाटे के लिए उत्तरदायित्व का निर्धारण करना एवं घाटे की प्रतिपूर्ति हेतु कार्ययोजना बनाना। नियम 26 के अनुसार दो या दो से अधिक समिति के सदस्य वाले किसानों को किसी एक समिति का सदस्य बने रहने के लिए प्रारूप ’च’ में घोषणा पत्र भरवाना। वर्ष में नवीन बने सदस्यों की सूची का अनुमोदन करना, समिति द्वारा किये जा रहे नवाचार से सभी सदस्यों को अवगत कराना सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
संबंधित खबरें
सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य – पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद
सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य – पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े युवा: राज्यपाल श्री डेका अनुशासन, नवाचार और अपनी संस्कृति से जुड़ाव – यही है सफल भविष्य की कुंजी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर, 4 दिसम्बर 2025/अटल बिहारी वाजपेयी […]
क़ृषि उपज मण्डी परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आज हरित योग के तहत 200 पौधों का होगा रोपण कलेक्टर ने अधिकारियो के साथ तैयारियों का लिया जायजा
बलौदाबाजार, 20 जून 2025/sns/- 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 क़ो बलौदाबाजार स्थित नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 7 बजे से होगा। कलेक्टर दीपक सोनी शुक्रवार क़ो क़ृषि उपज […]
अच्छे नंबरों के पीछे नहीं, हमें शिक्षा के पीछे दौड़ना चाहिए-कलेक्टर श्री वर्मा
कवर्धा, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बहुल्य ग्राम पंचायत तरेगांव जंगल का दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पंचायत भवन […]

