सुकमा, 09 सितम्बर 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव, बलरामपुर एवं बिलासपुर में सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में रिक्त सीट में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। चतुर्थ प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालक व बालिका, अनुसूचित जाति बालक-बालिका की काउंसलिंग 12 सितम्बर 2025 सायं 05ः00 बजे तक समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक-बालिका, सामान्य वर्ग बालक-बालिका की काउंसलिंग 13 सितम्बर 2025 समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक, काउंसलिंग स्थल प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू, उरकुरा मार्ग, व्ही.आई.पी. सीटी कालोनी के सामने जिला रायपुर में किया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु आदिवासी विकास विभाग सुकमा से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
पात्र हितग्राही को निर्धारित समयावधि में मिले पक्का घर, कलेक्टर श्री महोबे ने दिए सख्त निर्देश
जांजगीर-चांपा, 24 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, अतः जमीनी […]
जूठा भोजन परोसने के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाईप्रधान पाठक व शिक्षक निलंबित तीन शिक्षकों का रोका गया इंक्रिमेन्ट
बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2025/sns/- कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में कलेक्टर दीपक सोनी के प्रस्ताव पर कड़ी कार्यवाही करते हुए स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक एवं एक शिक्षक क़ो निलंबित कर दिया गया है। वहीं तीन अन्य शिक्षकों की आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका गया है। जारी आदेशानुसार विकासखंड […]
विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी अंचलों में जागरूकता अभियान के तहत सूर्य रथ को किया गया रवाना
पंडरिया, 19 सितम्बर 2025/sns/- पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अगुवाई में ग्राम कुई कुकदूर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो लोगों को योजना के लाभों के बारे में जानकारी देगा और सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। बिजली विभाग […]


