सुकमा, 09 सितम्बर 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव, बलरामपुर एवं बिलासपुर में सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में रिक्त सीट में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। चतुर्थ प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालक व बालिका, अनुसूचित जाति बालक-बालिका की काउंसलिंग 12 सितम्बर 2025 सायं 05ः00 बजे तक समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक-बालिका, सामान्य वर्ग बालक-बालिका की काउंसलिंग 13 सितम्बर 2025 समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक, काउंसलिंग स्थल प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू, उरकुरा मार्ग, व्ही.आई.पी. सीटी कालोनी के सामने जिला रायपुर में किया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु आदिवासी विकास विभाग सुकमा से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जप्तसुदा वाहन राजसात
राजनांदगांव, 29 जुलाई 2025/sns /- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा गौरी नगर राजनांदगांव निवासी नूर खां पठान के स्वामित्व की जप्तसुदा वाहन टाटा ट्रक 1412 सीआरएक्स क्रमांक सीजी 08 एएच 3670 को छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया गया है। आदेश के […]
खनिज विभाग में उपयोग हेतु 1 नग वाहन के लिए निविदा सूचना
बीजापुर, 25 मार्च 2026/sns/-कार्यालय खनिज विभाग बीजापुर में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन की रोकथाम व प्रभावी कार्यवाही हेतु उपयोग के लिए वर्ष 2026-27 के अंतर्गत वाहन किराये पर लिया जाना प्रस्तावित है। जिसमें पंजीकृत इकाईयों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में सील बंद भाव पत्र आमंत्रित की गई है।वहीं निविदा प्रपत्र 25 मार्च 2026 प्रातः 10 बजे […]
गौरव दिवस 15 नवंबर के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि का नाम नामांकित
रायपुर, 14 नवंबर 2025/sns/- धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में 15 नवम्बर को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना है। गौरव दिवस का कार्यक्रम स्तरीय सभी जिलों में आयेाजित किया जाना है, जिसके लिए मुख्य अतिथि का नाम नामांकित किया है। प्रस्तावित मुख्य अतिथियों में […]

