कवर्धा, 09 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला को प्रतिवर्ष ’’माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। यह सम्मान महिलाओं को सामाजिक न्याय, साहसिक नेतृत्व एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 26 सितंबर 2025, सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
प्रसार भारती ने लॉन्च किया ओटीटी ऐप-‘वेव्स’देख सकेंगे दूर दर्शन के लोकप्रिय कन्टेन्ट-रामायण, महाभारत, चाणक्य,
रायगढ़, 13 सितम्बर 2025/sns/- भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने बदलते समय के साथ खुद को भी बहुत बदला है। OTT के युग में प्रसार भारती की नई पहल है WAVES OTT। ये ऐप मोबाईल फोन और स्मार्ट TV दोनों में ही चलाई जा सकती है। इसमें न केवल अन्य OTT प्लेटफार्म्स की […]
जिले में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 का प्रथम सामाजिक अंकेक्षण 8 अक्टूबर को
सुकमा, 08 अक्टूबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नवा रायपुर अटल नगर के आदेशानुसार तथा कलेक्टर सुकमा श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में ष्मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025ष् के तहत प्रथम सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन 08 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। यह अंकेक्षण जिले के सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में एक […]
गज संकेत एप से घर बैठे मैसेज और कॉल से मिलेगी इलाके में हाथी विचरण की सूचना
रायगढ़, 19 जुलाई 2025/sns/- धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथी मानव द्वंद में कमी के उद्देश्य से शुक्रवार को काष्ठागार में गज संकेत मोबाइल एप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। जंगल सफारी रायपुर से पहुंची प्रशिक्षिका द्वारा वनमण्डल में पदस्थ सभी क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारी, हाथी मित्र दल, हाथी ट्रैकर्स को गज संकेत एप के […]

