कवर्धा, 09 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला को प्रतिवर्ष ’’माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। यह सम्मान महिलाओं को सामाजिक न्याय, साहसिक नेतृत्व एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 26 सितंबर 2025, सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में सड़कों पर नुकीले पिंजरे वाले ट्रैक्टर चलाने पर रोक नियम का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी चालानी कार्यवाही
दुर्ग, 08 अक्टूबर 2025/sns/- माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के परिपालन में जिले में नुकीले पिंजरे वाले दोहरे पहिए लगे ट्रैक्टरों को सड़क पर चलाने पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि नुकीले पिंजरे वाले दोहरे पहिए लगे ट्रैक्टरों का उपयोग किसानों द्वारा केवल खेतों में कृषि कार्य हेतु किया […]
पराक्रम दिवस पर स्काउट-गाइड्स ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को किया नमन
बिलासपुर, 24 जनवरी 2026/sns/-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ, बिलासपुर द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में नेताजी के राष्ट्रवादी विचारों, अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, ओजस्वी व्यक्तित्व एवं देशभक्ति से परिपूर्ण जीवन संघर्ष को स्मरण […]
मुख्यमंत्री श्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री श्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौजन्य भेंट भू-अभिलेख सुधार, डिजिटल सर्वे और राजस्व न्यायालयों में मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर, 15 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव श्री […]

