अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज अंबिकापुर क्षेत्र के प्रमुख बांकी डेम एवं श्याम घुनघुट्टा परियोजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी डेम जिनमें जलभराव अपनी क्षमता के अनुरूप हो चुका है, उन पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही आस-पास के रहवासी इलाकों के लोगों को सतर्क और जागरूक किया जाए, ताकि किसी भी संभावित आपदा स्थिति का समय रहते निपटा जा सके। कलेक्टर ने कहा कि निरंतर बारिश के बीच डेम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में नियंत्रण कक्ष से नियमित रिपोर्ट ली जाए और सुरक्षा इंतज़ाम दुरूस्त रखें। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को हर स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बांकी डेम का निर्माण वर्ष 1994 में हुआ था। इसकी जलभराव क्षमता 17.00 एमसीएम है और कैचमेंट एरिया 37.12 वर्ग किलोमीटर है। इस डेम की ऊंचाई 32.4 मीटर, लंबाई 1134 मीटर तथा नहर की लंबाई 19.08 किलोमीटर है। करीब 13 वर्षों बाद यह डेम अपनी पूर्ण क्षमता तक भरा है, जो रहवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वहीं, श्याम घुनघुट्टा परियोजना, जिसका निर्माण वर्ष 1986 में हुआ था, सरगुजा की सबसे महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना का कैचमेंट एरिया 492 वर्ग किलोमीटर है। डेम की ऊंचाई 31.50 मीटर मेसनरी और अर्थेन 11.10 मीटर और लंबाई 5192 मीटर है। यह परियोजना न सिर्फ सिंचाई के लिए बल्कि पेयजल आपूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक निरंजन सब इंजिनियर सुश्री अश्वनी लकड़ा, श्री अजय दान एक्का सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर जनदर्शन में दिए आवेदन से अब यात्रियों को मिलेगा सुविधा बायपास में छोड़ने वाले रात्रि कालीन यात्री बसों को अब आना होगा सारंगढ़ मनमानी करने वाले बसों पर होगी कार्यवाही
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर जनदर्शन में दिए आवेदन पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने परिवहन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्राचार सहित प्रशासनिक कार्यवाही किया था, जिसका सकारात्मक परिणाम आया है, अब यात्रियों को सुविधा मिलेगा। जिला मुख्यालय सारंगढ़ और उसके आसपास अन्य यात्रियों को अब रात्रिकालीन बसों से परेशानी नही होगी, उन्हें […]
वाटरशेड महोत्सव जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण वाटरशेड पर आधारित सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन
दुर्ग, 02 दिसम्बर 2025/sns/- संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी रायपुर द्वारा जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के संयुक्त सहयोग से […]
रोजगार पंजीयन एप से करें रोजगार पंजीयन
कवर्धा, 10 दिसंबर 2025/sns/- संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को रोजगार संबंधी सुविधाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने हेतु “छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन एप” लॉन्च किया गया है। इस एप के माध्यम से अभ्यर्थी रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज करने के साथ-साथ शासकीय भर्ती, रिक्तियों की जानकारी एवं निजी क्षेत्र में […]


