अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज अंबिकापुर क्षेत्र के प्रमुख बांकी डेम एवं श्याम घुनघुट्टा परियोजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी डेम जिनमें जलभराव अपनी क्षमता के अनुरूप हो चुका है, उन पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही आस-पास के रहवासी इलाकों के लोगों को सतर्क और जागरूक किया जाए, ताकि किसी भी संभावित आपदा स्थिति का समय रहते निपटा जा सके। कलेक्टर ने कहा कि निरंतर बारिश के बीच डेम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में नियंत्रण कक्ष से नियमित रिपोर्ट ली जाए और सुरक्षा इंतज़ाम दुरूस्त रखें। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को हर स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बांकी डेम का निर्माण वर्ष 1994 में हुआ था। इसकी जलभराव क्षमता 17.00 एमसीएम है और कैचमेंट एरिया 37.12 वर्ग किलोमीटर है। इस डेम की ऊंचाई 32.4 मीटर, लंबाई 1134 मीटर तथा नहर की लंबाई 19.08 किलोमीटर है। करीब 13 वर्षों बाद यह डेम अपनी पूर्ण क्षमता तक भरा है, जो रहवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वहीं, श्याम घुनघुट्टा परियोजना, जिसका निर्माण वर्ष 1986 में हुआ था, सरगुजा की सबसे महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना का कैचमेंट एरिया 492 वर्ग किलोमीटर है। डेम की ऊंचाई 31.50 मीटर मेसनरी और अर्थेन 11.10 मीटर और लंबाई 5192 मीटर है। यह परियोजना न सिर्फ सिंचाई के लिए बल्कि पेयजल आपूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक निरंजन सब इंजिनियर सुश्री अश्वनी लकड़ा, श्री अजय दान एक्का सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की खाद भण्डारण व वितरण की समीक्षा समितियों में आवश्यकता अनुसार यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश
बलौदाबाजार, 01 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को क़ृषि, सहकारिता एवं अन्य सम्बधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा की। उन्होंने यूरिया की बढ़ती मांग को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता से समितियो में यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने कहा कि जिन […]
उपार्जन केन्द्रों से 1,72,018.50 मे. टन धान का उठाव
– किसानों को 93,350.53 लाख रूपये ऑनलाईन भुगतान दुर्ग, 16 जनवरी 2026/sns/- राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी सुव्यवस्थित जारी है। साथ ही उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम […]
संविदा भर्ती हेतु दावा आपत्ति 6 अक्टूबर तक
बलौदाबाजार, 25 सितंबर 2025/sns/- जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त 88 पदों पर संविदा भर्ती का दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों का अनन्तिम मेरिट सूची में दावा-आपत्ति आवश्यक दस्तावेजों के साथ 6 अक्टूबर 2025 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते […]


