सारंगढ़ बिलाईगढ़, 01 सितम्बर 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन अंतर्गत वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक और एमआईएस सहायक पद के लिए इच्छुक नागरिक से, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कॉलेज के पास कोसीर रोड सारंगढ़ में 10 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित है। इस भर्ती की विस्तृत जानकारी वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। आवेदन परीक्षण के बाद 16 सितंबर को आवेदकों को इंटरव्यू के लिए सूचित किया जाएगा। इंटरव्यू 22 से 26 सितंबर के मध्य सम्पन्न होगा। चयन सूची 30 सितंबर को जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं शुरू
जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस के द्वारा कार्यालय सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं बस्तर संभाग जगदलपुर के लिए संयुक्त जिला कार्यालय भवन जगदलपुर के द्वितीय तल में कक्ष क्रमांक एस-21, एस-24, एस-26 तथा एस-27 को आबंटित किया गया है। सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं जगदलपुर अनुपमा कुजूर ने इस बारे में बताया […]
कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बीजापुर, 27 जून 2025/sns/ – महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीजापुर जिले में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने की, जिसमें विभिन्न विभागों की […]
छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत जप्तशुदा वाहन राजसात
राजनांदगांव, 30 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर शिव मंदिर के पास रामाबाई चौक अंबेडकर वाडी नागपुर महाराष्ट्र निवासी रमेश सावरकर के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन आईसर क्रमांक एमएच 40 बीजी 8274 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 के प्रावधानों के तहत […]


