सारंगढ़ बिलाईगढ़, 01 सितम्बर 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन अंतर्गत वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक और एमआईएस सहायक पद के लिए इच्छुक नागरिक से, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कॉलेज के पास कोसीर रोड सारंगढ़ में 10 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित है। इस भर्ती की विस्तृत जानकारी वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। आवेदन परीक्षण के बाद 16 सितंबर को आवेदकों को इंटरव्यू के लिए सूचित किया जाएगा। इंटरव्यू 22 से 26 सितंबर के मध्य सम्पन्न होगा। चयन सूची 30 सितंबर को जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर कार्यालय मुंगेली द्वारा लेखन सामग्री क्रय हेतु निविदाएं आमंत्रित
मुंगेली, 24 अक्टूबर 2025/sns/- वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला कार्यालय मुंगेली द्वारा स्थानीय बाजार से लेखन सामग्री (स्टेशनरी) क्रय किए जाने के उद्देश्य से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति के अनुसार निविदा अवधि संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2025-26 तक प्रभावशील रहेगी। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 […]
श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर निकले दर्शनार्थ महिला बाल विकास मंत्री श्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
अम्बिकापुर, 27 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला दर्शन योजना“ के अंतर्गत सरगुजा संभाग से निकली आठवीं यात्रा की स्पेशल ट्रेन को आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं को धार्मिक […]
जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिसद की बैठक 06 दिसंबर को
कोरबा, 25 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक 06 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है।


