छत्तीसगढ़

युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करेगा स्टार्टअप जागरूकता अभियान, 23 से 27 फरवरी तक चार संस्थानों में शिविर


अंबिकापुर, 22 फरवरी 2026/sns/- जिले में युवाओं के बीच नवाचार एवं उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा (उद्योग विभाग) द्वारा 23 से 27 फरवरी 2026 तक स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य में नवाचार, स्टार्टअप तथा उद्यमिता संस्कृति को प्रोत्साहित करने और युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए जिले के चार उच्च शिक्षण संस्थानों में यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप की अवधारणा, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर तथा 27 फरवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना, नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहन देना तथा जिले और राज्य में सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना है। इच्छुक विद्यार्थी एवं युवा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अंबिकापुर के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला (मो. 7828181013) एवं सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना (मो. 9993817295) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *