जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/sns/- लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। ब्लॉक में 5 जगहों पर राहत शिविर आयोजित किए गए हैं, जहाँ लगभग 250 लोगों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी आगे आकर योगदान दिया है। चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने 50 परिवारों को बर्तन वितरित किए, वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कपड़ा और खाद्य सामग्री बांटी। कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, रुकने की व्यवस्था, कपड़ा वितरण और स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़ा दान कार्यक्रम आयोजित कर प्रभावितों को वितरण करने की पहल की । इसके अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्लब ने भी जरूरतमंदों के बीच कपड़े वितरित कर राहत कार्यों में सहयोग दिया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावितों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावितों का हुई क्षति का राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मुआवजा प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता राशि वितरण राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा ।
संबंधित खबरें
अशिक्षितों को साक्षर बनाने की पहल उल्लास साक्षर केंद्र का दूसरा बैच शुरू
बीजापुर, 12 जुलाई 2025/sns/ – जिले में अशिक्षितों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से “उल्लास साक्षर केंद्र” का दूसरा बैच प्रारंभ किया गया है। यह कार्यशाला 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें साक्षर बनाने के उद्देश्य […]
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने विनोबा टीम और जिला प्रशासन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर जिला प्रशासन के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन एवं शासकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने में विनोबा एप होगा कारगर साबित
राजनांदगांव, 27 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं ओपन लिंक फाउंडेशन के कंट्री हेड श्री संजय डालमिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं परिणाममूलक बनाने के लिए विनोबा एप के माध्यम से नि:शुल्क सहयोग शिक्षक सहायता कार्यक्रम के लिए ओएमयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिले में विनोबा एप कार्यक्रम […]
छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत जप्तशुदा वाहन राजसात
राजनांदगांव, 30 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर शिव मंदिर के पास रामाबाई चौक अंबेडकर वाडी नागपुर महाराष्ट्र निवासी रमेश सावरकर के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन आईसर क्रमांक एमएच 40 बीजी 8274 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 के प्रावधानों के तहत […]


