जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/sns/- लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। ब्लॉक में 5 जगहों पर राहत शिविर आयोजित किए गए हैं, जहाँ लगभग 250 लोगों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी आगे आकर योगदान दिया है। चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने 50 परिवारों को बर्तन वितरित किए, वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कपड़ा और खाद्य सामग्री बांटी। कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, रुकने की व्यवस्था, कपड़ा वितरण और स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़ा दान कार्यक्रम आयोजित कर प्रभावितों को वितरण करने की पहल की । इसके अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्लब ने भी जरूरतमंदों के बीच कपड़े वितरित कर राहत कार्यों में सहयोग दिया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावितों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावितों का हुई क्षति का राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मुआवजा प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता राशि वितरण राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा ।
संबंधित खबरें
कोलावाड़ा गांव में शिक्षा की अनोखी क्रांति-ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान
जगदलपुर, 11 नवम्बर 2025/sns/- जगदलपुर से महज 30 किलोमीटर दूर बस्तर के वनांचल में स्थित इस छोटे से गांव कोलावाड़ा में कुछ ऐसा हो रहा है जो दूर-दराज के इलाकों के लिए मिसाल बन सकता है। पेसा कानून के तहत बनी ग्राम स्तरीय शिक्षा समिति ने गांव की शिक्षा व्यवस्था को न केवल संभाल लिया […]
आब्जर्वर श्री श्याम धावड़े ने भैरमगढ़ में किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण
बीजापुर, 11 दिसम्बर 2025/sns/-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्य की समीक्षा हेतु बस्तर संभाग के लिए नियुक्त रोल आब्जर्वर श्री श्यामलाल धावड़े, सचिव, ग्रामोद्योग विभाग, छ.ग. के द्वारा बीजापुर के तहसील भैरमगढ़ में निरीक्षण किया गया। आब्जर्वर श्री श्याम धावड़े […]
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनपद पंचायत मैनपाट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक
अम्बिकापुर, 24 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शुक्रवार को जनपद पंचायत मैनपाट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल, एसडीएम श्री रामसिंह ठाकुर, जनपद सीईओ श्री कुबेर सिंह सहित सम्बंधित […]

