जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/sns/- हाल ही में हुई लगातार बारिश से जिले की कई मुख्य सड़कों को क्षति पहुँची थी, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी।प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन कर गड्ढों को भरवाया गया और आवागमन को सुचारु बनाया गया। प्रमुख मार्गों में जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग, कोडेनार-लोहंडीगुड़ा मार्ग सहित अन्य रास्तों की मरम्मत कर यातायात बहाल किया गया है। इसी क्रम में लोहंडीगुड़ा से मांदर-आंजर मार्ग को भी सुधार कर लोगों के लिए सुगम बना दिया गया है। सबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त अन्य मार्गों को भी प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों और आम नागरिकों को यातायात में किसी भी तरह की समस्या न हो।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए मेधावी छात्र 15 अगस्त तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन
रायगढ़, 28 जुलाई 2025/sns/- जिले के ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 15 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रदान किया […]
व्यापम द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में लगाए जाएंगे जैमर पहुंचे सुरक्षा उपकरण
बिलासपुर, 19 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए नए सिरे से दिशा निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश आगामी 20 जुलाई को होने वाले सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा से लागू होंगे। व्यापम द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में विज्ञान महाविद्यालय सरकंडा में […]
घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
मोहला, 16 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले के विकासखंड मोहला के गोटाटोला क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग को लेकर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।खाद्य विभाग की टीम ने 12 अगस्त को गोटाटोला के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान गोली होटल, बालाजी […]


