जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/sns/- हाल ही में हुई लगातार बारिश से जिले की कई मुख्य सड़कों को क्षति पहुँची थी, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी।प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन कर गड्ढों को भरवाया गया और आवागमन को सुचारु बनाया गया। प्रमुख मार्गों में जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग, कोडेनार-लोहंडीगुड़ा मार्ग सहित अन्य रास्तों की मरम्मत कर यातायात बहाल किया गया है। इसी क्रम में लोहंडीगुड़ा से मांदर-आंजर मार्ग को भी सुधार कर लोगों के लिए सुगम बना दिया गया है। सबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त अन्य मार्गों को भी प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों और आम नागरिकों को यातायात में किसी भी तरह की समस्या न हो।
संबंधित खबरें
कोटवारों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, कलेक्टर व एसपी ने पुलिस लाइन में किया उद्घाटन
मुंगेली 2 जुलाई 2025/sns/- जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कोटवारों की भूमिका को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने हेतु आज रक्षित केन्द्र मंुगेली में ‘‘पहल’’ के बैनरतले 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने मां […]
जिला एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना एवं नोडल अधिकारी नियुक्त
सुकमा, 18 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में मानसून वर्ष-2025 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने एवं राहत व्यवस्था कार्य के लिए जिला एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री गजेन्द्र ठाकुर अपर कलेक्टर (नोडल अधिकारी बाढ़ नियंत्रण) […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के स्थापना दिवस में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के स्थापना दिवस में हुए शामिल 90 करोड़ रुपये के 26 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास रायपुर 17 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के 13वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने […]

