जगदलपुर, 28 अगस्त 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर में शुक्रवार 29 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस कैंप में एक निजी (प्राइवेट) नियोक्ता द्वारा पदनाम बिजनेस एसोसिएट के कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके माध्यम से 18 से 40 वर्ष तक के न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण युवतियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवतियों को 20 हजार रुपये वेतन के साथ ही लक्ष्य पूरा होने पर इंसेंटिव भी दिया जाएगा तथा कार्यक्षेत्र जगदलपुर होगा। पदानुसार अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपनी सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज उनकी एक-एक फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है।
संबंधित खबरें
भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी में संस्था स्तर की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभचतुर्थ चरण की काउंसलिंग में 14 अगस्त तक लिया जा सकेगा प्रवेश
धमतरी, 07 अगस्त 2025/sns/- संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु संस्था स्तर की ऑनलाइन काउंसलिंग (चतुर्थ चरण) प्रारंभ हो गई है। भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी के प्राचार्य श्री जी.आर. साहू ने बताया कि इस चरण में ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 06 अगस्त से प्रारंभ होकर 09 अगस्त […]
दो संस्थानों से 1 लाख से ज्यादा का अवैध धान जब्त
बिलासपुर, 23 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दगौरी में संयुक्त जांच दल द्वारा शत्रुघ्न कौशिक के संस्थान से 28 क्विंटल (70 कट्टी) एवं ग्राम पौंसरा में सुखसागर […]

