छत्तीसगढ़

रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला 6600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती


जगदलपुर, 28 अगस्त 2025/
sns/-  रायपुर, छत्तीसगढ़ रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 और 10 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 33 से अधिक निजी (प्राइवेट) कंपनियाँ 6605 पदों पर भर्ती करेंगी।

ऐसे करें आवेदन
 इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/SRMList.aspx  पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जिन्होंने पोर्टल पर आवेदन किया है। यदि आप पहले से रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, तो पोर्टल पर दिए गए नहीं विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद, मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए अपना नाम और जिला भरकर सत्यापन करें। आपको एक आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसे पहली बार लॉग इन करने के बाद बदलना जरूरी होगा। लॉग इन करने के बाद अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करें और अपनी योग्यता के अनुसार रिक्तियों का चयन कर आवेदन जमा करें। पंजीयन के लिए आपके पास आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और योग्यता से संबंधित जानकारी होनी चाहिए।

सहायता के लिए संपर्क करें

 पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के लिए आप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर में कार्यालयीन समय में जाकर या फिर दूरभाष नंबर 07782-264376 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *