जगदलपुर, 28 अगस्त 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर में शुक्रवार 29 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस कैंप में एक निजी (प्राइवेट) नियोक्ता द्वारा पदनाम बिजनेस एसोसिएट के कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके माध्यम से 18 से 40 वर्ष तक के न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण युवतियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवतियों को 20 हजार रुपये वेतन के साथ ही लक्ष्य पूरा होने पर इंसेंटिव भी दिया जाएगा तथा कार्यक्षेत्र जगदलपुर होगा। पदानुसार अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपनी सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज उनकी एक-एक फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है।
संबंधित खबरें
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में लखनपुर ब्लॉक को मिला रजत पदक
अम्बिकापुर, 04 अगस्त 2025/sns/- भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान समारोह में सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर को रजत पदक (सिल्वर मेडल) से पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान समारोह में सरगुजा जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर के प्रतिनिधि के रूप में […]
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ 4 दिसम्बर तक चलेगा अभियान
रायगढ़, 07 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में 4 नवम्बर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का सत्यापन और अद्यतन कार्य किया जा रहा है, जिसकी अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। […]
अंतर्राष्ट्रीय बधिर दिवस के अवसर पर विविध आयोजन
दुर्ग, 30 सितम्बर 2025/sns/- रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिले में 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक विभागीय योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में 27 सितम्बर 2025 को जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग […]


