कवर्धा, 28 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा के निवास पर पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ज्ञात हो कि श्री चंद्रशेखर शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में उनका स्पाइन का सफल आपरेशन मुंबई स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल में हुआ है। चिकित्सकों की सलाह पर वे वर्तमान में बेड रेस्ट कर रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा व उनके परिवारजनों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी साझा की तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। श्री शर्मा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र उपाध्याय, श्रीकांत उपाध्याय , महेश मिश्रा सहित नगर के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप श्री शर्मा के शीघ्र स्वस्थ सुधार की कामना की।
संबंधित खबरें
6 आपदा मृतक के परिवार के लिए कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने की सहायता राशि स्वीकृत
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राकृतिक आपदा से दिवंगत हुए जिले के व्यक्तियों के वारिस परिजनों के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत प्रति परिवार 4 लाख रूपए का राशि स्वीकृत किया है। इसमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम जिल्दी में पानी में डूबने से मृतिका नंदनी निराला के पति […]
कलेक्टर ने निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का लिया जायजा
राजनांदगांव, 12 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को जिला प्रशासन एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में […]
श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बीजापुर से तीर्थ यात्रियों का जत्था अयोध्या रवाना
बीजापुर, 03 सितम्बर 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत मंगलवार को बीजापुर जिले के 27 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुआ।जत्थे को बीजापुर मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र अग्रवाल एवं डिप्टी कलेक्टर आदित्य कुंजाम उपस्थित […]


