सुकमा, 22 अगस्त 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) वर्ष 2024-25 अंतर्गत सुकमा जिले के 277 चिन्हित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ठाकुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं विकासखण्ड सुकमा हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मधु तेता, विकासखण्ड छिंदगढ़ हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीके गुप्ता और विकासखण्ड कोंट हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिरीश निंबालकर नोडल अधिकारी होंगे।
संबंधित खबरें
वीरांगना पखवाड़ा वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ती बेटियाँ, बीजापुर में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी
बीजापुर, 17 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 15 से 20 नवंबर 2025 तक “वीरांगना पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। जिला स्तर पर तैयार कार्ययोजना के अनुसार पखवाड़े के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों में बालिकाओं और महिलाओं के […]
मुख्यमंत्री 18 सितम्बर को करेंगे रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री 18 सितम्बर को करेंगे रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ रायपुर एवं राजिम के मध्य आने-जाने के लिए मिलेगी यात्री सुविधा रायपुर, 17 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 18 सितम्बर को रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ राजिम रेलवे स्टेशन से प्रातः 10:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि कामना की
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि कामना की रायपुर 14 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी में गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुँचकर वे माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर […]


