धमतरी, 21 अगस्त 2025/sns/ – बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 35 दिनों का ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष आयु की बेरोजगार ग्रामीण महिलाओं से आगामी 25 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 35 सीट आरक्षित हैं और प्रशिक्षण के दौरान फेशियल, थ्रेडिंग, आईब्रो, मैनीक्योर, पेडीक्योर, डिटेनिंग, थर्मो हब फेशियल, पार्टी मेकअप, दुल्हन मेकअप आदि सहित उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इच्छुक महिलाएं बीपीएल राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पासबुक की फोटोकॉपी और 4 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में आवेदन कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 94082-27557, 88394-68509 और 97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
बुधवार 9 जुलाई की मेडिकल बोर्ड बैठक स्थगित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत 9 जुलाई बुधवार को शिविर का आयोजन होने के कारण प्रत्येक बुधवार को सारंगढ़ के जिला चिकित्सालय सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित होने वाला मेडिकल बोर्ड की बैठक को स्थगित किया गया है।
उर्वरकों का भण्डारण-वितरण कार्य प्रगति पर
दुर्ग, 01 जुलाई 2025/sns/- जिले में मानसून सक्रिय होने के पश्चात् से खरीफ कृषि कार्य में तेजी आई है। बुआई हेतु मौसम अनुकुल होने से खरीफ फसल बुआई कार्य प्रगति पर है। कृषकों की मांग अनुसार उर्वरकों का प्राथमिक सहकारी समितियों एवं निजी प्रतिष्ठानों में भण्डारण एवं वितरण प्रगति पर है।उप संचालक कृषि से मिली […]
राज्य खेल अलंकरण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा पुरस्कार एक से अधिक पुरस्कारों के लिए अलग-अलग करना होगा आवेदन, 26 जून तक आवेदन आमंत्रित
धमतरी, 21 जून 2025/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर साल खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को दिया जाता है। खेल अधिकारी ने बताया कि इन पुरस्कारों के इच्छुक खिलाड़ी आगामी 26 जून तक आवेदन […]


