जांजगीर-चांपा, 21 अगस्त 2025/sns/- 1715 महिला नगर सैनिकों की छात्रावास ड्यूटी हेतु तथा 500 महिला एवं पुरुष नगर सैनिक जनरल ड्यूटी हेतु भर्ती कार्यवाही की गई है। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिसका परिणाम 08 अगस्त 2025 को जारी किया गया है। उक्त भर्ती परिणाम विभागीय वेबसाइट https://www.cghgcd.gov.in एवं https://firenoc.cg.gov.in में अपलोड किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 01 से 10 सितम्बर 2025 तक जिला मुख्यालय में अपने समस्त आवश्यक मूल दस्तावेज तथा 02 सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 03 नग पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ उपस्थिति होना सुनिश्चित करेंगे। नगर सेना भर्ती परीक्षा परिणाम हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर सकते है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की
जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर निराकृत एवं लंबित राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने ई-कोर्ट, त्रुटि सुधार, फौती, विवादित एवं अविवादित नामांतरण, विवादित एवं अविवादित बटवारा, नक्शा बटांकन, व्यपवर्तन, अभिलेख शुद्धता, आरबीसी छह-चार, स्वामित्व योजना, आधार प्रविष्टि, भू-अर्जन, वसूली, वन […]
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी, बिचौलियों से भारी मात्रा में धान जब्त
बलौदाबाजार,16 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के दिशा-निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी के दौरान बिचौलियों और अवैध व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी मेंतहसील भाटापारा के ग्राम धुर्राबांधा में 452 कट्टा(180क्विटल) अवैध धान पुनीत पाल के घर से जब्त किया गया। तहसील कसडोल के ग्राम […]
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ“ एवं “स्कूल चलो“ अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
दुर्ग, 27 जून 2025/sns/- जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) द्वारा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ“ एवं “स्कूल चलो“ अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई में किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षित कर उन्हें समाज […]

