जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए।आज जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी निवासी श्री रामनारायण बरेठ ने उनके पुत्र की मृत्यु पानी में डूबने से होने से मुआवजा हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम जांजगीर को जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील बम्हनीडीह के ग्राम अमोदी निवासी श्री मनोहर लाल केवट ने नामांतरण पंजी की प्रमाणित प्रति, अकलतरा तहसील के ग्राम बिरकोनी निवासी शिवकुमारी ने पीएम आवास की किस्त, जांजगीर निवासी श्री दीपांशु लदेर ने दिव्यांग पेंशन तथा ग्राम बनाहिल निवासी श्री सुनील केंवट ने बैटरी चलित सायकल दिलाने संबंधी आवेदन किया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आज जनदर्शन में राशन कार्ड, आर्थिक सहायता सहित अन्य विषयों से संबंधित कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए।
संबंधित खबरें
नियद नेल्लानार योजना बनी संबल
सुकमा, 24 दिसंबर 2025/sns/-नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत सुकमा जिले में आदिवासी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं डीएफओ श्री अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पारंपरिक वनवासियों को उनकी पीढ़ियों पुरानी काबिज वन भूमि पर कानूनी अधिकार प्रदान किए गए […]
कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने कौशल विकास के ट्रेनिंग कोर्स का अवलोकन किया जीडीए निःशुल्क कोर्स में दी जा रही बालिकाओं को नर्स जैसी ट्रेनिंग
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की ओर से जिला कौशल विकास प्राधिकरण सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामान्य कार्य सहायक (जीडीए) का कोर्स सारंगढ़ के निजी जेएसएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में गुरु अर्जन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित है, जहां छात्रों को अस्पतालों, नर्सिंग होम और होम केयर में नर्सिंग […]
किसान बिश्राम दास ने मेहनत का उचित दाम मिलने पर जाहिर की प्रसन्नता
राजनांदगांव, 02 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। समर्थन […]

