जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए।आज जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी निवासी श्री रामनारायण बरेठ ने उनके पुत्र की मृत्यु पानी में डूबने से होने से मुआवजा हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम जांजगीर को जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील बम्हनीडीह के ग्राम अमोदी निवासी श्री मनोहर लाल केवट ने नामांतरण पंजी की प्रमाणित प्रति, अकलतरा तहसील के ग्राम बिरकोनी निवासी शिवकुमारी ने पीएम आवास की किस्त, जांजगीर निवासी श्री दीपांशु लदेर ने दिव्यांग पेंशन तथा ग्राम बनाहिल निवासी श्री सुनील केंवट ने बैटरी चलित सायकल दिलाने संबंधी आवेदन किया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आज जनदर्शन में राशन कार्ड, आर्थिक सहायता सहित अन्य विषयों से संबंधित कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए।
संबंधित खबरें
लंबित ऋण प्रकरणों का समय–सीमा में करें निराकरण –सीईओ जिला पंचायत श्रीमती चंद्राकर
मोहला, 24 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक शाखाओं द्वारा प्राथमिकता वाले क्षेत्र के ऋण, सीडी रेशों, होम लोन, केसीसी […]
आईटीआई में प्रवेश हेतु आवेदन 18 जुलाई तक
आईटीआई में प्रवेश हेतु आवेदन 18 जुलाई तक बलौदाबाजार, 14 जुलाई 2025/sns/- शासकीय आईटीआई बलौदाबाजार एवं पलारी में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 एवं 2025-27 हेतु प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट cgiti.admission.nic.in पर 13 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रवेश से सबंधित अन्य जानकारी के लिए भी उक्त वेबसाईट […]
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले के प्रवास पर
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले के प्रवास पर राजनांदगांव 10 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 अगस्त 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 अगस्त को सुबह 11.30 बजे स्पीकर हाउस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे राजनांदगांव विकासखंड […]

