सुकमा, 18 अगस्त 2025/sns/- सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को यह सूचित किया जाता है कि जिनके द्वारा सत्र 2022-23 में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया गया है उन सभी लोगों के खाते में 2023 के 1 साल की कुल बनाए गए आयुष्मान कार्ड की प्रति कार्ड 5 रुपए की राशि डाल दी गई है। 2023-24 की राशि अक्टूबर माह के बाद आनी है कृपया सभी संबंधित कर्मचारी अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर अधिक से अधिक राशि प्राप्त करें। जिनके पास आयुष्मान ऑपरेटर आईडी नहीं हैं वे कृपया सुकमा जिला के सीएससी डिस्ट्रिक मैनेजर से एडमिन कोड लेकर आईडी ऑपरेटर के माध्यम से बनवा लें। डिस्ट्रिक सुकमा आयुष्मान ग्रुप में कल से एडमिन कोड प्रतिदिन शेयर किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड की ऑपरेटर आईडी सभी लोगों का बनाया जा सकता है इसके लिए किसी विशेष विभाग का या सरकारी कर्मचारी होने की आवश्यकता नहीं है। जिस किसी व्यक्ति को आयुष्मान ऑपरेटर आइडी बनवानी हो अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सुकमा में जाकर जिला परियोजना समन्वयक (आयुष्मान) से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
मनरेगा के पशु शेड निर्माण से नारायण को गौपालन में मिली नई राह
कोरबा, 07 फरवरी 2026/sns/- जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा यदि दृढ़ हो, तो सीमित साधन भी विकास का मार्ग खोल देते हैं। ग्राम पंचायत कोनकोना, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के निवासी और मनरेगा में रोज़ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले हितग्राही श्री नारायण पिता श्री धर्मजीत की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है। छोटा व्यवसाय […]
सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखकर मॉडल वार्ड बनाएंः कलेक्टर कुणाल दुदावत
कोरबा, 14 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज नगरीय निकायों की विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देशित किया कि सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए और प्रत्येक वार्ड को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते […]
डिजिटल क्रॉप सर्वे कर दो भाइयों मयंक और श्रियंक ने कमाए 73250 रुपए
जांजगीर-चांपा, 07 जूलाई 2025/sns/- राजस्व विभाग में रबी फसल के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर के रूप में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य कराया गया था। जिसमें ऐसे युवाओं को मौका दिया गया था जो न्यूनतम 10वी पास हो और जिनके पास खुद का एंड्रॉयड मोबाइल हो। इसके तहत फसल सर्वे करने पर प्रति […]

