जांजगीर-चांपा, 07 जूलाई 2025/sns/- राजस्व विभाग में रबी फसल के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर के रूप में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य कराया गया था। जिसमें ऐसे युवाओं को मौका दिया गया था जो न्यूनतम 10वी पास हो और जिनके पास खुद का एंड्रॉयड मोबाइल हो। इसके तहत फसल सर्वे करने पर प्रति खसरे का 10 रुपए दिए जाने की योजना है। अधीक्षक भू अभिलेख श्री विनय पटेल ने बताया कि रबी फसल के दौरान फसल सर्वे कार्य को सजगता से करते हुए ग्राम कन्हईबंद और सिवनी का सर्वे कर मयंक और श्रियंक दोनों भाईयों ने कुल 73250 रुपए अर्जित किए है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आगामी खरीफ फसल के सर्वे हेतु यदि कोई युवा आगामी खरीफ फसल में फसल सर्वे करने इच्छुक हो तो अपने ग्राम के पटवारी या तहसील कार्यालय में संपर्क कर सकते है। उनके हर खसरे के सर्वे हेतु 10 रुपए का मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
सफलता की कहानी किसान की जुबानी सरकार की पारदर्शी संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़, 19 नवम्बर 2025/sns/- प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से […]
गौ सेवा संकल्प अभियान 150 से अधिक किसानों ने पशुओं को लिया गोद
मुंगेली, 11 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘गौ सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण […]
निजी विद्यालयों में बच्चों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो -कलेक्टर
बलौदाबाजार, 25 जुलाई 2025/sns/- शासन के निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय संचालन के सम्बन्ध में बुधवार क़ो जिला पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार में निजी स्कूल संचालकों एवं प्रचार्यों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर दीपक सोनी ने बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए स्कूलों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अन्य सुरक्षा उपाय […]


