बीजापुर, 14 अगस्त 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदशन में जिले की ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली के अलावा स्वच्छता गतिवधि के आयोजन के साथ ही स्वच्छता कर्तव्य की शपथ ली जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को नैमेंड़ ग्राम पंचायत में बाजार परिसर की साफ-सफाई की गई। पंचायत विभाग के स्थानीय कर्मचारियों स्वच्छता दीदियों के साथ ही सीआरपीएफ के जवान एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा रैली निकाली। बस स्टैण्ड में स्वच्छता कर्तव्य की शपथ लेकर रैली का समापन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवर में होगा ध्वजारोहण
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के अमृत सरोवर स्थलों में धूम धाम से कार्यक्रम आयोजित करने निर्देश दिए गए हैं। अमृत सरोवर गांव की धरोहर है स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण करने निर्देश दिए गए है।
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ग्राम पंचायत नैमेड़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जिला स्तर से उपसंचालक पंचायत हिमांशु साहू, लेखाधिकारी वेदप्रकाश, जिला समन्वयक अमृत साहू, के अलावा ब्लाक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।


