सुकमा, 27 जून 2025/sns/- सुकमा जिले में संचालित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना से न केवल घरों में मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि आमजन के मासिक खर्च में भी कमी आएगी। इसके साथ ही अतिरिक्त बिजली की बिक्री से कमाई का नया अवसर भी मिलेगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देशभर में आवासीय भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर घर-घर स्वच्छ और निःशुल्क ऊर्जा पहुंचाना है।
सब्सिडी से सशक्तिकरण की योजना रू डबल सब्सिडी का लाभ- पूर्व में केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर 60ः तक की सब्सिडी देती थी। छत्तीसगढ़ सरकार अब इस सब्सिडी में अपनी भागीदारी जोड़कर उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान कर रही है।
आसान ऋण और सस्ती ईएमआई रू बिना बोझ के सोलर लाइट ख़रीदने की सुविधा- छत्तीसगढ़ सरकार में बैंकिंग संस्थाओं के बीच हुए करार के तहत अब उपभोक्ताओं को 6.5ः की रियायती ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध होगी। इससे मासिक ईएमआई बेहद कम हो जाएगी। इतना कम कि यह आपके मौजूदा मासिक बिजली बिल से भी कम हो सकता है। इसका अर्थ है कि उपभोक्ता हर माह बिजली का बिल देने के बजाय अब सोलर सिस्टम का ईएमआई देगा और कुछ वर्षों बाद जीवनभर मुफ्त बिजली का आनंद लेगा।
अतिरिक्त कमाई का अवसररू बिजली बेचो, आमदनी कमाओ, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल रू ऊर्जा का विकेंद्रीकरण- छत्तीसगढ़ के अधिकांश गाँवों में बिजली की आपूर्ति कई बार बाधित रहती है। सूर्य ऊर्जा के माध्यम से अब इन गाँवों में निर्बाध और स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
योजना से जुड़ने की प्रक्रिया रू कैसे पाएं लाभ – सामान्य नागरिक इस योजना से जुड़ने के लिए https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं या सीएसईबी(विद्युत विभाग) के जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। आवेदन के बाद विद्युत वितरण कंपनी और अधिकृत विक्रेता द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। फिर सोलर पैनल की इंस्टॉलेशन होगी और उसके बाद सब्सिडी की राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे जमा होगी।


