छत्तीसगढ़

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने जिला स्तरीय दिव्यांगजन शिविर का हुआ आयोजन


अम्बिकापुर, 26 सितम्बर 2025/sns/- सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने समाज कल्याण विभाग द्वारा अम्बिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में गुरुवार को जिला स्तरीय दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगता आप लोगों के विकास में बाधा नहीं बनेगी, हम आपकी दिव्यांगता को गतिशील बनाने हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सभी दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।उन्होंने दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण प्रदान किये जाने, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी को सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन राशि नियमित प्राप्त हो, यह सुनिश्चित करें।इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने बात कर आवश्यकताओं के बारे में पूछा तथा निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। शिविर में जिले के सभी विकासखंड, नगरीय निकाय से दिव्यांगजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में  राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाए जाने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस दौरान 12 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड, 04 दिव्यांगजनों का राशन कार्ड, 06 दिव्यांगजनों का आयुष्मान कार्ड तथा 109 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर के दौरान 13 ट्रायसायकल, 14 व्हीलचेयर, 06 श्रवण यंत्र, 03 सेंसर छड़ी प्रदान की गई।

शिविर में नगर पालिक निगम अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, कलेक्टर श्री विलास भोसकर,स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *