मुंगेली, 13 अगस्त 2025/sns/- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने झुंझुनू (राजस्थान) से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से रबी मौसम 2024-25 के अंतर्गत डी.बीटी. आधारित दावा राशि का भुगतान किया। उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि कार्यालय में किया गया, जिसमें रबी मौसम 2024-25 के अंतर्गत गेहूं, मसूर, सरसों, चना, मटर, सौंफ एवं अन्य फसलों में प्राकृतिक आपदाओं से हुई क्षति के आधार पर जिले के 01 हजार 352 किसानों के खाते में 03 करोड़ 27 लाख रूपए दावा राशि के रूप में हस्तांतरित की गई। इस दौरान सहायक संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर, श्री के.पी डिंडोरे, श्री अतुल नामदेव, जिला प्रबंधक, श्री ताराचंद टंडन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
सहकारी समितियों में धान विक्रय हेतु एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य
बलौदाबाजार, 21 अगस्त 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा आगामी खरीफ वर्ष 2025 अन्तर्गत धान उपार्जन हेतु कृषकों का एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले अन्तर्गत कृषि विभाग के मैदानी अमलों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पंजीयन हेतु शेष कृषकों से सम्पर्क स्थापित कर पंजीयन कराया […]
आईटीआई भानपुरी में प्रवेश हेतु 25 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
जगदलपुर, 24 जून 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरी में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून रात्रि 11.59 बजे तक विभागीय वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन संस्था में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, दो वर्षीय व्यवसाय विद्युतकार एवं फिटर व्यवसायों के […]
छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत जप्तशुदा वाहन राजसात
राजनांदगांव, 18 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर बी-4 टाटा लाईन कैम्प-1 भिलाई जिला दुर्ग निवासी रमेश मनोहर पोलकट के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन टाटा 709 क्रमांक सीजी 07 सीए 1630 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष […]


