सुकमा, 08 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सुकमा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास मद से डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले में स्थित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमे चिकित्सा अधिकारी के 1 पद, लैबटेक्निशियन के 9 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड 02 के 6 पद, रेडियोग्राफर के 3 पद, वाहन चालक के 4 पदों पर जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद के अन्तर्गत संविदा भर्ती किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए पात्र अभ्यर्थी 8 अगस्त से 18 अगस्त 2025 को सायं 5:30 बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला-सुकमा के पते (पिन कोड 494111) पर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदन का प्रारूप, नियम एवं शर्ते तथा अन्य विस्तृत जानकारी जिला सुकमा के वेबसाईट www.sukma.gov.in में देखा जा सकता है। आवेदन पत्र केवल डाक (स्पीड पोस्ट) से ही निर्धारित प्रपत्र में स्वीकार किये जाएंगे।

