कवर्धा, 08 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत आत्मसमर्पित महिला नक्सली कवासी हिडमे उर्फ रनिता, पिता कवासी सन्नू, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुलमपाड, थाना चिंतलनार, जिला सुकमा को राहत एवं पुनर्वास योजना के तहत सुविधाएं प्रदान किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर विचार के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में 12 अगस्त 2025, दोपहर 12 बजे, जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में संपन्न होगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने समिति के समस्त सदस्य एवं संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित करते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों एवं जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होंने कहा है।
संबंधित खबरें
बाढ़ से निपटने जिले में 25 सितंबर को मॉक ड्रिल
मोहला, 23 सितंबर 2025/sns/- जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में आगामी 25 सितंबर को प्रात: 10 बजे शिवनाथ नदी, अं.चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा […]
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एचपीवी टीकाकरण का शुभारम्भ
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान एक किशोरी बालिका का टीकाकरण किया गया, जिसे कलेक्टर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल, सीएमएचओ डॉक्टर एफ आर निराला, […]
शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए : कलेक्टर
शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए : कलेक्टर – सभी अधिकारी आपसी समन्वय से टीम वर्क में करें कार्य – प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत जिले को 5600 हितग्राहियों का मिला लक्ष्य – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए हितग्राहियों को अधिक से अधिक आवेदन कराएं – राज्योत्सव […]


