कवर्धा, 07 अगस्त 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत विकासखंड स्तर पर तकनीकी सहायक (02 पद) एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर (01 पद) की भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। यदि किसी आवेदक को जारी सूची में दर्शाए गए विवरण पर आपत्ति हो, तो वे 08 अगस्त को शाम 05 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम के नाम से लिखित आवेदन सप्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करते समय आवेदन क्रमांक एवं आवेदित पदनाम का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है।विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।अधिक जानकारी हेतु जिला पंचायत कार्यालय कबीरधाम से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
RBI के सहयोग से बीजापुर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन, महिलाओं को मिली सुरक्षित बैंकिंग की सीख
बीजापुर, 16 फरवरी 2026/sns/-भारतीय रिजर्व बैंक एवं समर्पित संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी को जिला पंचायत सभागार में वित्तीय साक्षरता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में कार्तिक राम बाँधेकर ने बताया कि वर्तमान समय […]
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल का किया जा रहा है आयोजन
अम्बिकापुर, 09 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण में गति लाने एवं हितग्राहियों के समस्या का निवारण करने हेतु ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। […]
खूबलाल जंघेल को किया गया जिला बदर
राजनांदगांव, 24 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मोतीपुर राजनांदगांव निवासी खूबलाल जंघेल की आपराधिक गतिविधियों का अन्य कानूनी प्रावधानों से रोकथाम नहीं होने तथा अपराधिक गतिविधियों से शांति व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पडऩे की संभावना को पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगामी 6 माह के लिए राजनांदगांव, […]



