बलौदाबाजार, 6 अगस्त 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कार्यों में घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण ग्राम रोजगार सहायक क़ो पद से बर्खास्त कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार विकासखंड पलारी अंतर्गत मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत कुकदा में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक राजेंदर सिंह मार्कण्डेय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कार्यों में पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई। इस कृत्य क़ो लोक हित के विपरीत मानते हुए सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 के कण्डिका 11(5) अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पलारी द्वारा ग्राम रोजगार सहायक कुकदा राजेंदर सिंह मार्कण्डेय की संविदा सेवा एक माह की वेतन के साथ समाप्त कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
बस्तर में वेटलैंड संरक्षण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
जगदलपुर, 03 सितम्बर 2025/sns/- जिले के पर्यावरण संतुलन और जल संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला वेटलैंड संरक्षण समिति द्वारा वेटलैंड के संरक्षण के लिए स्थल सत्यापन तथा सीमांकन हेतु मानक प्रक्रियाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण बुधवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष […]
व्यापम द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को
मुंगेली, 23 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु समय में परिवर्तन किया गया है। अब 10 बजे की बजाए प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक परीक्षा का आयोजन […]
एसआईआर फॉर्म कलेक्शन की प्रगति बढ़ाने लोगों से करें सुबह व शाम के वक्त घर पहुंचकर संपर्क निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने बीएलओ को दिए निर्देश
कवर्धा, 26 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा आज वार्ड क्रमांक 5 आदर्श नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा प्रगणन फॉर्म कलेक्शन और डिजिटाइजेशन कार्य के निरीक्षण पहुंचे। यहां उन्होंने वार्ड में कार्यरत बीएलओ से अब तक हुए ऑनलाइन अपडेशन कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के घर पहुंचकर उनसे […]

