सुकमा, 31 जुलाई 2025/sns/- लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा आयोजित शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के तहत् 28 जुलाई 2025 को प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। सुकमा जिला के सहायक जिला खेल अधिकारी श्री कमल कोसरिया के द्वारा उक्त आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दिया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में फुटबॉल खेल में सुकमा जिला के प्रांजल सिंह एवं करण नाग जो कि सेजेस पावारास एवं सेजेस छिन्दगढ़ में अध्ययनरत है का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। सर्व संबंधित समस्त अधिकारियों ने इस सफलता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन मुस्कान -बस्तर में गुमशुदा बच्चों की वापसी, राखी के त्यौहार से पहले लौटी घरों में खुशियां
जगदलपुर, 06 अगस्त 2025/ आगामी राखी पर्व से ठीक पहले बस्तर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की बरामदगी ने कई परिवारों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। इस अभियान के तहत पिछले एक माह में लापता हुए बच्चों में से अधिकांश को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे त्यौहार […]
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम कवर्धा में स्वास्थ्य परीक्षण व कार्यशाला का हुआ आयोजन
कवर्धा, 4 अक्टूबर 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम कवर्धा में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, स्वास्थ्य परीक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें जिलेभर से आए लगभग 300 वरिष्ठ नागरिकों को साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और नशामुक्ति का संदेश […]
विशेष गहन पुनरीक्षण-डेली बुलेटिन-24 दिसंबर 2025
कवर्धा, 26 दिसंबर 2025/sns/-विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 23 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति ली जाएगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रतिदिन प्राप्त दावा आपत्तियों की जानकारी देते हुए बताया कि 26 दिसंबर की स्थिति […]


