सुकमा, 31 जुलाई 2025/sns/- लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा आयोजित शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के तहत् 28 जुलाई 2025 को प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। सुकमा जिला के सहायक जिला खेल अधिकारी श्री कमल कोसरिया के द्वारा उक्त आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दिया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में फुटबॉल खेल में सुकमा जिला के प्रांजल सिंह एवं करण नाग जो कि सेजेस पावारास एवं सेजेस छिन्दगढ़ में अध्ययनरत है का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। सर्व संबंधित समस्त अधिकारियों ने इस सफलता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला कार्यबल बैठक आयोजित
जांजगीर-चांपा, 16 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यबल की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, मितानिनों, ग्राम के […]
मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन अब 31 जनवरी तक आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी 2025/sns/- भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरुआत की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत सखी निवास के दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में स्वीकृत संविदा पद की पूर्ति हेतु 27 जनवरी […]
लेक्टर लूण्ड्रा विकासखंड के दूरस्थ गांवों का किया निरीक्षण
अम्बिकापुर, 30 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज लूण्ड्रा विकासखंड के दूरस्थ और आदिवासी बहुल गांवों का दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम श्री जे.आर. शतरंज, जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश कुमार झा, महिला एवं बाल विकास […]


