सुकमा, 28 जुलाई 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अतंर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्रता, शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास , ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अंतिम तारीख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय-सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी भेजा जा सकता है।
संबंधित खबरें
वैकल्पिक वित्तपोषण एमएसएमई के लिए नई राह कोरबा में आयोजित कार्यशाला ने खोले पूंजी जुटाने के विकल्प
कोरबा, 20 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को पारंपरिक बैंकिंग साधनों से आगे बढ़कर वैकल्पिक स्त्रोतों से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से ’’वैकल्पिक वित्तपोषण पर कार्यशाला’’ का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय यह कार्यशाला भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की रेजिंग […]
बोड़ला में स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ
कवर्धा, 25 सितंबर 2025/sns/- कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा जिले के शहरी और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी […]
यूपीएससी 2025 में 35वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल के निवास पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी
ब्रेकिंग… यूपीएससी 2025 में 35वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल के निवास पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनका मीठा कराकर,पुष्पगुच्छ तथा प्रेरक पुस्तक भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन तथा […]

