सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025 के डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु योग्य कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार हेतु इच्छुक कृषक आवेदन पत्र उप संचालक कृषि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यालय रानीसागर सारंगढ़ से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के माध्यम से जमा कराना होगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीपोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन उप संचालक कृषि कार्यालय में अंतिम तिथि के पूर्व जमा किया जाना है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि पुरस्कार चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों व अधिसूचनाओं के तहत की जाएगी।
संबंधित खबरें
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवार हुए सम्मानित
कवर्धा, 16 अगस्त 2025/sns/- कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन […]
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 सितंबर 2025/sns/- महिलाओं में विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय […]
महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री श्री साय
महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री श्री साय महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी छत्तीसगढ़ में योजना के तहत अब तक 15 हजार 595 करोड़ रूपए अंतरित

