सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025 के डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु योग्य कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार हेतु इच्छुक कृषक आवेदन पत्र उप संचालक कृषि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यालय रानीसागर सारंगढ़ से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के माध्यम से जमा कराना होगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीपोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन उप संचालक कृषि कार्यालय में अंतिम तिथि के पूर्व जमा किया जाना है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि पुरस्कार चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों व अधिसूचनाओं के तहत की जाएगी।
संबंधित खबरें
युवक पर हाथियों ने किया हमला मौके पर हुई मृत्यु वन विभाग ने मृत परिजनों की तत्काल दी सहायता राशि
अम्बिकापुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- सरगुजा वनमंडल अंतर्गत लुंड्रा परिक्षेत्र के लालमाटी बीट में जंगल में विचरण कर रहे जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।वनमंडलाधिकारी सरगुजा ने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को वन परिक्षेत्र लुंड्रा के अंतर्गत लालमाटी बनक्षेत्र में जंगली हाथियों का दल […]
आबकारी विभाग ने लॉन्च किए “मनपसंद” और “सेवा सुविधा” मोबाइल एप अहाता लाइसेंस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को मिलेगी आधुनिक सुविधाएँ
सुकमा, 01 अक्टूबर 2025/sns/- आबकारी विभाग द्वारा जिले में शराब दुकानों के संचालन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। सचिव आबकारी विभाग श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर सुकमा श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में जिले में संचालित चार मदिरा दुकानों में अहाता लाइसेंस हेतु […]
श्याम घुनघुट्टा जलाशय से पानी छोड़े जाने की संभावित स्थिति आम नागरिकों के लिए सतर्कता आवश्यक
अम्बिकापुर, 03 जुलाई 2025/sns/- जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि श्याम घुनघुट्टा जलाशय के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जलाशय तेजी से भर रहा है। वर्तमान में जलाशय का जलभराव स्तर 81 प्रतिशत तक पहुँच चुका है, और मौसम विभाग द्वारा आगामी समय में […]


