सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- पं.जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु विद्यार्थियों के चयन के लिए 30 मार्च 2025 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपनी मेरिट सूची संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, कोसीर रोड, कॉलेज के पास सारंगढ़ में जाकर देख सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को अपने नाम या अन्य जानकारी में कोई त्रुटि प्रतीत होती है, तो वे 26 जुलाई 2025 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़ में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह स्पष्ट किया गया है कि डाक द्वारा भेजे गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
वृक्ष मित्र योजना अंतर्गत 58 किसानों का आईटीसी भद्राचलम दौरा
सुकमा, 14 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा डीएफओ श्री अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के 58 कृषकों ने आईटीसी भद्राचलम (तेलंगाना) का अध्ययन दौरा किया। इस दौरे में किसानों को क्लोनल […]
जिला स्तरीय उद्यमिता कार्यशाला 13 को
बिलासपुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- रैम्प योजना के तहत छोटे एवं मझोले उद्यमियों के लिए “व्यापक उद्यमिता संवर्धन पहल के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय सेन्सिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उद्योग विभाग द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन 13 नवम्बर को सवेरे 11 बजे एसेल कस्तूरी अकादमी, राजगुरु कैम्पस, चोरभट्टी कला, कोटा रोड, गनियारी […]
नदी-नाला पार कर पैदल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
सुकमा, 9 दिसम्बर 2025/sns/- मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 13वें चरण के तहत सुकमा जिले के सबसे संवेदनशील और दूर-दराज़ के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराने के प्रति प्रशासन की गंभीरता एक बार फिर दिखी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह स्वयं टीम के साथ नदी पार कर लगभग […]

