सुकमा, 24 जुलाई 2025/sns/- पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत जिले में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए मेरिट सूची तैयार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। चयन परीक्षा में सम्मिलित सर्व संबंधित छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों को परीक्षा परिणाम से संबंधित कोई दावा आपत्ति हो तो 26 जुलाई शाम 5 बजे तक सहायक आयुक्त कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। नियत समय और तिथि के पश्चात दावा आपत्ति अमान्य किया जाएगा।

